BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 4:04 pm
KHABAR : सांची दूध के दाम बढ़ने पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष बोलीं- ऐसा समय आएगा, जब बच्चों को पोलियो ड्रॉप की तरह दूध पिलाया जाएगा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अमूल के बाद सांची ने दूध के दामों में प्रति लीटर दो रुपए की बढ़ोत्तरी की है। दूध के दाम बढ़ने के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने पीसीसी के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्रियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की।


तख्तियों पर लिखे थे ये नारे
रोते बच्चे करें पुकार, हमसे दूध मत छीनो सरकार।। कीमत बढ़ गई दूध की, सस्ती हो रही जान, दूध बिना बच्चे रोते हैं मां हो गई परेशान।।


महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बोलीं- पोलियो ड्रॉप की तरह दूध पिलाना पड़ेगा
प्रदर्शन के दौरान भोपाल महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना ने कहा- जिस तरह से भारत को सोने की चिडिया कहा जाता था। उसी तरह भारत में ये भी कहा जाता था यहां दूध की नदियां बहतीं थीं। भोजन में यदि कुछ न भी मिले तो ये कहा जाता था कि बच्चों को घर से दूध दही पीकर घर से जाना चाहिए। महिला कांग्रेस दूध की कीमतें बढ़ाने का विरोध करती है और सरकार से यह मांग करती है कि दूध की बढ़ी हुई कीमतें वापस लीजिए। वरना महिला कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।


बच्चे हों या बुजुर्ग मरीजों तक को दूध देना मुश्किल हुआ
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा- जिस तरह से मोहन सरकार ने दो रुपए दूध की कीमतें बढ़ाई हैं। सांची दूध की कीमतें बढ़ाने से एक आम व्यक्ति को अपने बच्चे को दूध देना मुश्किल हो गया है। चाहे गरीब बुजुर्ग हों या मरीज सभी के लिए दूध एक आवश्यक चीज है। ऐसे में उसकी कीमतें बढ़ाना गरीबों, बच्चों और बुजर्गों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। हम मांग करते हैं कि दूध की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना चाहिए। गरीबों को राहत देना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE