खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के बलकवाड़ा में बिजली विभाग को घोर लापरवाही उस वक्त उजागर हुई जब बामंदी रोड़ स्थित खेत में भैस चराते वक्त करंट लगने से दो भैंसों की मौत हो गई।बताया जा रहा है तेज हवा आंधी के चलते विद्युत लाईन जगह जगह जमींदोज हो गई।पीड़ित ने कर्ज लेकर भैसे खरीदी थी और अब उसे कर्ज की चिंता सताए जा रही है।पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।