BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 4:14 pm
KHABAR : आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्यवाही की, जिंदाबाद के नारे लगाकर जगह-जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाया, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी खबर 

Share On:-

बड़वानी। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी संगठनों के खिलाफ मंगलवार रात्रि लगभग 1 बजे जवाबी कार्यवाही की व भारतीय एयरफोर्स ने पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर जबरजस्त एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया जिससे जिलेभर में जश्न का माहौल है ओर सुबह से ही लोग भारत का झंडा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाकर जगह-जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाया।


इसी के चलते बड़वानी के राजपुर में खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एवं जिला अध्यक्ष अजय यादव की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़वानी रोड स्थित पेट्रोल पंप व स्थानीय बस्टैण्ड चौराहे पर जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता ने हाथों में भारत का झंडा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, सुन बेटा पाकिस्तान बाप है तेरा हिन्दुस्तान मोदी है तो मुमकिन है आदि नारे लगाए तथा आतिशबाजी कर भारतीय सेना का हौसला बढ़ाया।


इस अवसर पर लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के 15 दिनों बाद हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है जिसमे 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। आगे उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद पूरा देश हमारी ओर देख रहा था जिसका हमारे जांबाज व वीर सैनिकों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को माकूल व मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारी सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दाेष हिन्दू पर्यटकों का बदला लिया है, हमे हमारी भारतीय सेना पर गर्व है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE