छतरपुर। जिला के राजनगर में किसान की बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया, एंजिल हायर सेकंडरी स्कूल की होनहार छात्रा कु. प्रिंसी पटेल,पिता रामदास पटेल की पुत्री हैं प्रिंसी पटेल ने एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 490/500 शानदार 98 प्रंितशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान जिला की मेरिट लिस्ट में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया है।
किसान की बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता, गुरुजनों व विद्यालय का नाम रोशन किया है स्कूल की ओर से प्रिंसी पटेल एवं उनके परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता पर ढेरों बधाइयाँ दी। किसान की बेटी अब प्रेरणा की मिसाल बन गई है।