रतलाम। भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई का रतलाम में वकीलों ने जश्न मनाया दिखा। हाथों में तिरंगा थाम ढाल-ढमाके के साथ सड़क पर निकले। भारत माता की जय के जयकारे लगाए। एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुहं मीठा कराया।
बता दें कि, पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चल रहे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले मंगलवार रात डेढ़ बजे श्ऑपरेशन सिंदूरश् के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।
भारत की जवाब कार्रवाई को लेकर रतलाम में बुधवार दोपहर अभिभाषक संघ कोर्ट से ढाले-ढमाकों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरा। पैदल सभी सभी वकील कोर्ट चौराहा से छत्री पुल पहुंचे। भारत की सेना की जवाबी कार्रवाई को लेकर जश्न मनाया। जमकर वकील नाचे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वहीं महिलाओं ने कहा पीएम मोदी ने एक चुटकी सिंदूर की कीमत आज पाकिस्तान को बता दी।
वकील बोले- हमारी सेना ने लिया बदला
वकील सतीश पुरोहित ने कहा कि जिस प्रकार से हमारा तिरंगा ऊंचा रहता है। उसी प्रकार आज भारत की सेना ने पहलगाम का बदला लिया है। जिन माताओं व बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, उसका बदला भारत की सेना ने लिया है। यह युद्ध नहीं है, पहलगाम का बदला है। अगर आतंकवादी नहीं सुधरेंगे तो हमारी सेना उन्हें निपटा देगी।
वकील दिव्या शर्मा ने कहा- ष्अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और अभी लड़ाई है। आज अधिवक्ता संघ द्वारा यह खुशी मनाई जा रही है, आज पूरे भारत के लिए यह खुशी का क्षण है। जिस प्रकार पाकिस्तान आतंकवादियों ने बेकसूर हिंदुओं को धर्म पूछ कर मारा है, आज हमारी भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है यह भारत के लिए गर्व का विषय है।ष्
इस दौरान अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजीवा ऊबी, सुनील पारीख, राकेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में अभिभाषक शामिल रहे।
आज शाम होगी भारतमाता की आरती
बुधवार शाम 6 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डालूमोदी बाजार चौराहे पर भारतमाता की आरती कर खुशी मनाई जाएगी।