कंजार्डा। हायर सेकंडरी स्कूल कंजार्डा का कक्षा 12 वी का परीक्षा परिणाम 98.82 प्रतिशत रहा। इस वर्ष कक्षा 12 वीं में 95 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें से 59 प्रथम श्रेणी में 35 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12 वीं में इस वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा सोनाक्षी अवधेश बैरागी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनाक्षी की इस सफलता पर विद्यालय परिवार के प्रभारी प्राचार्य दिनेश कारपेंटर सरपंच भूरालाल खाती उप सरपंच दिनेश मालवीय शिक्षक पालक संघ अध्यक्ष दिनेश मालवीय सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय शिक्षक अंकित धाकड़ दीपक चौधरी सहित परिजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस वर्ष विद्यालय से 35 भैया बहनों को मुख्यमंत्री द्वारा लैपटॉप के पात्र होंगे।