BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 6:07 pm
BIG NEWS : धीरेंद्र शास्त्री बोले- ये तो सिंदूर है, मंगलसूत्र बाकी है, आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को लेकर कहा- वो खोदेंगे तो हम नदियां बहाएंगे, पढे़ खबर

Share On:-

छतरपुर। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के लिए यही सबक है। वो छेड़ेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं।


पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने को लेकर कहा-
पलहगाम में मारे गए 26 लोगों का ऐसा बदला लिया गया है, तो सोच लें कि पाकिस्तान अगर खोदेगा तो हम नदियां बहाएंगे। ये तो सिंदूर है, अभी मंगलसूत्र बाकी है, तब पाकिस्तान का क्या होगा। अगर आप युद्ध की तैयारी करते हो तो यहां से महायुद्ध की तैयारी रहेगी।


सिंदूर का जवाब सिंदूर ऑपरेशन से
धीरेंद्र शास्त्री ने छतरपुर के बागेश्वरधाम में बुधवार को दरबार लगाया था। कथा के दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कहा, पहलगाम में नाम पूछकर आतंकवादियों ने सिंदूर को उजाड़ा था। आज भारतीय आर्मी ने गोला बारूद का सदुपयोग करते हुए सिंदूर का जवाब सिंदूर ऑपरेशन से दिया, जिसमें भारत की शेरनियां, हमारी बेटियां प्रतिनिधित्व कर रही थीं।


युद्ध होता है तो जीत भारत की ही होगी
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, वर्तमान में भारत शक्ति संपन्न, सैन्य संपन्न और शस्त्र संपन्न है। हम पूर्ण रूप से परिपक्व है। अगर युद्ध की स्थिति बनती है तो इसमें कोई संदेह नहीं है भारत की जीत होगी। अगर आप कार्रवाई करोगे तो भारत की तरफ से पुरजोर जवाबी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा, आतंकवाद सभी देशों के लिए खतरा है। सबसे ज्यादा नासूर बना हुआ है। दुनिया में जहां भी आतंकवाद पल रहा है, भारत की आर्मी उन्हें जमीन से खत्म कर देगी। अगर आतंकवाद सरेंडर करता है तो भारत को पीछे लहट जाना चाहिए।


खाएंगे भारत का तो गाएंगे भी भारत का
धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से एक सवाल के जवाब में कहा, मुसलमान होना एक अलग बात है, लेकिन राष्ट्रीय होना एक अलग बात है। आप खाएंगे भारत का तो गाएंगे भी भारत का, पाकिस्तान का गा ही नहीं सकते। चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई। आप जहां का खाएंगे वहीं का गाएंगे। आप मिट्टी और जल भारत माता की लेंगे तो यहीं के लिए बोलेंगे। पाकिस्तान के लिए बोलना निश्चित रूप से देश के साथ गद्दारी है। अगर ऐसा करना है तो आपको पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE