चित्तौड़गढ़। मध्य प्रदेश के आलोट तहसील के ताल शहर के निकट करवा खेड़ी में स्थित श्री सिद्धबाबा शम्भूनाथ जी की तपोस्थली श्रीनाथ आश्रम में 28 से 31 मई तक भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान में आने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी को आमंत्रण पत्र देकर अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने स्वीकृति प्रदान की।
महंत योगी शोभानाथ जी के नेतृत्व में शिवनाथ, अमरलाल पारेता, पवन उपाध्याय, माणक (ऋतिक) सोनी व शंभू मेहर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से भेंट कर मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का अनुरोध किया । इस पर उन्होंने सहर्ष मौखिक स्वीकृति प्रदान की है। योगी जी ने महंत शोभनाथ जी से वार्ता के दौरान कार्यक्रम व आश्रम व्यवस्था सम्बन्धी विस्तृत जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि इस समारोह में गुरु गोरखनाथ जी, अजबनाथ जी, पवन पुत्र हनुमान जी, श्री भैरवनाथ जी, आदि की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं गुरु अजबनाथ जी भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 31 मई को मुख्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किये हैं। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत पीर योगी शेरनाथ महाराज (मठ गरीब नाथ, पिहोवा हरियाणा) करेंगे।
करवा खेड़ी श्री सिद्धबाबा शम्भूनाथ जी की तपोस्थली श्रीनाथ आश्रम पर महंत श्री योगी प्रकाशनाथ के सानिध्य में गुरु भक्तों द्वारा आयोजन की बृहद स्तरीय तैयारीयां की जा रही है।
गुरु भक्तों सहित आसपास एवं निकटवर्ती राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित सुदूरवर्ती क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सहयोग मिल रहा है, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की स्वीकृतियां भी प्राप्त हो रही है ।
आश्रम के महंत श्री योगी प्रकाश नाथ, महंत योगी शोभा नाथ, के सानिध्य में गुरुभक्तों द्वारा तैयारियां जारी है। 31 मई को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व मुख्य समारोह होगा।