BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2025, 7:01 pm
KHABAR : वर्तमान परिवेश में आमजन में आपदा प्रबंधन व सिविल डिफेंस के प्रति जागरूकता लाने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, अधिकारी व कर्मचारी हुए शामिल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। वर्तमान परिवेश में आमजन में आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस के प्रति जागरूक करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंदसौर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण जिले के अलग-अलग अनुभागों एवं समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एवं मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

कलेक्टर अदिति गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी के नेतृत्व में संपूर्ण जिले के समस्त अनुभागों एवं थाना क्षेत्रों में वर्तमान परिवेश को दृष्टिगत रखते आमजन में आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस के प्रति जागरूक करने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 07.05.25 को मंदसौर जिले के अलग अलग अनुभाग( मंदसौर शहर, मल्हारगढ़, सीतामऊ, गरोठ, मंदसौर ग्रामीण) में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में फ्लैग मार्च निकला गया। 
उक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य वर्तमान में चल रहे परिवेश को दृष्टिगत रखते आमजन में आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस के प्रति जागरूक करना एवं कानून व्यवस्था  सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं अलग अलग अनुभागों के तहसीलदार महोदय, अनुभाग अधिकारी पुलिस एवं अनुभाग अधिकारी प्रशासन, थाना प्रभारी, पटवारी,कोटवार एवं पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE