खरगोन। जिस दिन का पूरे देश को इंतजार था, वह आज आपरेशन सिंदूर से पूरा हुआ। देश की सेना ने जो पराक्रम दिखाया वह हर देशवासी के सिर को गर्व से उंचा कर रहा है, वहीं केेंद्र सरकार के इस साहसी कदम से समूचा देश गौरवांवित है। कुछ ऐसे ही शब्दों में बुधवार को गौमाता सेवा संस्थान और गौरक्षको ने भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में आतिशबाजी कर खुशी मनाई। पोस्ट आफिस चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी एवं भारत माता की आरती की गई। इस दोरान भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। गौरक्षको ने तिरंगा लहराते हुए सैनिको के जज्बे को सलाम किया। गौरक्षक राजू सोनी, सतीश राठौर, हरिओम यादव ने कहा कि सेना और भारत सरकार ने दिखा दिया है कि यह बदलता भारत है। अगर भारत की तरफ कोई भी दुशमन आंख उठाकर देखेगा तो घर में घुसकर मारेंगे। आज भारतीय सेना के सम्मान में आतिशबाजी और भारत माता की आरती कि जा रही है।