खरगोन। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जहां छात्र छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया इसी कड़ी में खरगोन की प्रियदर्शिनी स्कूल में भी 10 वी 12 वी पढ़नेवाले छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई अधिकतर बच्चों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए जिसे लेकर शिक्षकों ने छात्रों की हौसला अफजाही करके पुष्पवर्षा की बौछार करके भव्य स्वागत किया।
बताया जा रहा है प्रियदर्शनी स्कूल में पढ़ाई करनेवाले अधिकतर छात्रों ने 70 80 और 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। और परिणाम उत्कृष्ट रहा ऐसे में शिक्षा का अलख जगानेवाले डायरेक्टर प्राचार्या मोनिका सोनी सहित समूचे स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और उनके अभिभावकों को बच्चों के भविष्य को लेकर मार्गदर्शित किया।