मंदसौर। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला पंचायत मंदसौर की साधारण सभा की बैठक 29 अप्रैल 25 को दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार अध्यक्ष, जिला पंचायत मंदसौर की अध्यक्षता मे आहूत की गई थी, जो मुख्यमंत्री म.प्र. शासन के मंदसौर जिले मे प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम होने के कारण से स्थगित गई थी, उक्त बैठक पुनः 16 मई 2025 को समय दोपहर 01 बजे स्थान जिला पंचायत मंदसौर के सभा कक्ष मे आहूत की गई है। बैठक का एजेण्डा पूर्वतः रहेगा।