देवास। जिला न्यायालय में मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जहां पर उन्होंने नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी। प्रेसवार्ता में ज़िला विधिक प्राधिकरण सचिव रोहित श्रीवास्तव भी मोजूद रहे।नेशनल लोक अदालत के प्रभारी विशेष न्यायाधीश सुमन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताएं कि आगामी 10 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है।लोक अदालत में सिविल अपराध ,विद्युत अधिनियम,नगर निगम,चेक बाउंसर के मामले आदि प्रकरणों के निराकरण किए जाएंगे इसमें देवास एवं तहसील स्तर पर सोनकच्छ कन्नौद खातेगांव टोंकखुर्द बागली में न्यायिक खंड पीठों का गठन किया गया है।आमजन से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोक अदालत में पहुंचकर अपनी समस्या का निराकरण कराए।