कुकड़ेश्वर। नगर के प्रतिभावान छात्र कुणाल टोडावाल ने मप्र बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में 500 में से 468 अंक 93.6 प्रतिशत प्राप्त कर कुकड़ेश्वर के सभी स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। कुणाल की इस सफलता पर सभी स्नेही जनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि छात्र कुणाल, एडवोकेट रानी विशनारिया के पुत्र है।