कुकड़ेश्वर। नगर परिषद कुकडेश्वर में दिनांक 7 मई 2025 को प्रात 8.00 बजे जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आदिगुरु शंकराचार्य व्याख्यान माला एवं जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत नीम चौक में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मोहन नागर उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद राज्य मंत्री दर्जा एवं मनासा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन रावत, मनासा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि उज्जवल पटवा, विधायक प्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकार कमल सिंह परमार सभी पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि, जनअभियान परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नीम चौक बाजार में सभा आयोजन के पश्चात नगर परिषद द्वारा जलगंगा संवर्धन अभियान में चौधरी मोहल्ला में स्थित सास बहू बावड़ी का सफाई अभियान श्रमदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जन अभियान परिषद के भगवती प्रसाद सोनी ने किया। कार्यक्रम में समस्त कर्मचारी व सफाई कर्मचारी भी उपस्थित थे।