BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2025, 11:06 am
KHABAR : मजदूर महिला मनिषा बाई ने करवाया भगवान श्री कृष्ण और तुलसी का विवाह, श्री कृष्ण ने अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी के साथ लिए सात फेरे, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। परब्रम्ह परमात्मा वासुदेव ने तुलसीया जी से रचाया ब्याह, डीजे साउण्ड के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से निकली जोरदार बिंदोली। बारातियों का जगह-जगह ग्रामीणों ने चाय पानी स्वल्पाहार करवाकर किया स्वागत, बकायदा भगवान श्री कृष्ण ने तोरण मारने के बाद चांवरिया में अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी के साथ लिए सात फेरे सहित कई रस्में पूरी तरह निभाई गई। 
उल्लेखनीय है कि गांव के बंजारा समाज की मजदूरी पर आधारित बेवा मनिषा बाई स्वर्गीय पति रामचंद्र चावड़ा के पुत्र अजय चावड़ा का विवाह किया गया। जिसमें मनिषा बाई ने तुलसी विवाह भी करवाया गया। चारभुजा नाथ मंदिर से भगवान की बारात भी बुलवाई गयी। चारभुजा नाथ मंदिर समिति और प्रभातफेरी रामधुन समिति के अलावा गांव के कई गणमान्य लोग भगवान श्री कृष्ण के बाराती बनकर डीजे साउण्ड पर कृष्ण भजनों पर नाचते झुमते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करते हुए विवाह मंडप पहुंचे जहां बारातियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और विवाह में होने वाली सभी रस्में पूरी तरह निभाई गई। बकायदा भगवान श्री कृष्ण ने तोरण मारा और चांवरिया में अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी के साथ सात फेरे लिए और हतेले की रस्म भी की गई जिसमें आमंत्रित अतिथियों द्वारा हतेले में किसी ने नगदी राशि तो किसी ने चांदी के आभूषण झेलाए गए। हतेले में नगदी राशि 5 हजार रुपए और बिंदोली में ग्रामीणों द्वारा खोर भरी गई जो राशि भी 5 हजार रुपए प्राप्त हुई। शादी ब्याह में निभाई जाने वाली सभी रस्में पूरी तरह निभाई गई। तुलसी जी को दहेज भी दिया गया। भगवान श्री कृष्ण और तुलसी विवाह में सभी रस्में पूरी होने के बाद  बारात में आए सभी बारातियों को सहभोज करवाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE