देवास। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के मिशन स्तरीय निराकरण हेतु जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पुलिस अधीक्षक सहित जिले के एसडीओपी समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी एवं एडिशनल एसपी ने सैकड़ो शिकायतकर्ताओं की दिनभर सुनवाई की। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश योगा के निर्देशन में देवास पुलिस लाइन में जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में सेकंडों आवेदकों को सुना गया है लंबे समय से सिएम हेल्पलाइन पर जो शिकायत है लंबीत थी उनका निराकरण किया गया है। आगामी दिनों में भी सिएम हेल्पलाइन ओर जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों पुरी गंभीरता के साथ जिला पुलिस द्वारा निराकरण किया जाएंगा।