रतलाम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में शासन निर्देशों के परिप्रेक्ष्य तथा कलेक्टर राजेश बाथम के मार्गदर्शन में 7 मई 2025 को ’’युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार मेला’’ का आयोजन किया गया। हब और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत् उक्त आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के मागदर्शन में उक्त आयोजन में सहभागिता की गई। प्राचार्य यूपी अहिरवार ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतला में रोजगार मेले का आयोजन प्रतिमाह होता है।
रोजगार मेले में लगभग 21 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। 7 मई 2025 को आयोजित रोजगार मेले में लगभग 86 युवक युवितियों द्वारा पंजीयन कराया गया। लगभग 20 युवक-युवतियों को ऑफर लेटर रोजगार हेतु प्रदाय किए गए। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे मुद्रा लोन, एज्यूकेशन लोन, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति, पीएमएफएमई, सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एग्री एनफ्रा के अन्तर्गत् 16 प्रकरण पास किए गए एवं लगभग रूपए 63,78,956 के लोन स्वीकृत किए गए। रोजगार मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्टॉल लगाई गई।जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवक युवतियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान स्वरूप युवक युवतियों को मैडल और प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। एच.के. बाथम, रजनीश सिन्हा एवं दिलीप सेठिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवक युवतियों को छोटे रोजगार से बडे रोजगार की ओर बढ़ने की प्रेरणा के साथ ही विभिन्न प्रकार के शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत् लोन लेकर आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरणा दी गई। साथ ही आईटीआई स्टूडेण्ट को मोबाईल पर रील देखने पर अनावश्यक समय खर्च करने से रोकने के लिए कहा गया। इस अवसर पर आईटीआई के अधीक्षक एचके बाथम, आरएसईटीआई डायरेक्टर दिलीप सेठियाजी, आईटीआई के टी.पी.ओ. प्रफुल्ल सोनारकर, लिपिक अनुप खटवानी, महिला बाल विकास की प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रियंका बैरागी, पर्यवेक्षक नीलम वाघेला, ज्योति सोनी, गायत्री शर्मा एवं हब लिपिक यशोदा कुंवर राजावत आदि उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी एसके गौतम द्वारा किया गया।