BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2025, 1:44 pm
KHABAR : उज्जैन में विक्रम सरोवर पर बनेगा 85 मीटर ब्रिज, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगेगा, विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में सरोवर का सौंदर्यीकरण शुरू, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में विक्रम सरोवर का सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। नगर निगम इस परियोजना पर 3 करोड़ रुपए खर्च करेगा। सरोवर पर 85 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा ब्रिज बनाया जाएगा। यह ब्रिज सरोवर से साढ़े चार मीटर की ऊंचाई पर होगा और सीधे फुटपाथ से जुड़ेगा।


सौंदर्यीकरण में कई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इनमें पाथवे, मिट्टी की रोकथाम के लिए टो वाल, पैदल घूमने के लिए फुटपाथ, गज़ीबो, लोटस पॉन्ड और फाउंटेन शामिल हैं। सरोवर के आसपास के सघन वृक्षों को भी संरक्षित किया जाएगा।


महापौर बोले- बारिश से पहले काम पूरा हो
पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इससे सरोवर में साफ और शुद्ध पानी की उपलब्धता बनी रहेगी। महापौर मुकेश टटवाल ने निर्देश दिए हैं कि ब्रिज और बाउंड्री वाल का निर्माण बारिश से पहले पूरा किया जाए। ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE