BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2025, 2:10 pm
KHABAR : ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए होगा एमओयू, तीसरी नदी जोड़ो परियोजना पर काम शुरू करेगी मोहन सरकार, आएंगे महाराष्ट्र के सीएम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केन बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना के बाद मोहन यादव सरकार अब तीसरी नदी जोड़ो परियोजना पर भी काम करेगी। इसके लिए महाराष्ट्र और एमपी सरकार के बीच शनिवार को भोपाल में एमओयू होगा जिसमें ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना पर काम के लिए सहमति बनेगी। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस इस एमओयू के दौरान भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मौजूद रहेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही तीसरी नदी जोड़ो परियोजना के क्रियान्वयन की ओर अग्रसर है। यह परियोजना महाराष्ट्र के सहयोग से पूरी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना की संकल्पना को क्रियान्वित करने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी रहा है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद महाराष्ट्र के साथ ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए एमओयू होने जा रहा है।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी 10 मई को भोपाल में मौजूद रहेंगे। दोनों राज्यों में सिंचाई क्षेत्र के विस्तार और पेयजल उपलब्धता को सुगम बनाने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे गुजरात भी लाभान्वित होगा।


इस परियोजना से महाराष्ट्र के उत्तरी क्षेत्र और मध्य-प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में पानी की सप्लाई हो सकेगी। इससे नागपुर में पेयजल और छिंदवाड़ा में सिंचाई की समस्या का समाधान होगा। प्रदेश सरकार के अनुसार यह दुनिया का सबसे बड़ा भूजल पुनर्भरण प्रोजेक्ट होगा। इसके लिए ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज और कान्हा उप-बेसिन परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना मध्य प्रदेश के लंबे समय से चल रहे अंतर्राज्यीय जल-बंटवारे विवादों को सुलझाने के प्रयासों का हिस्सा है।


इन जिलों को होगा फायदा
इस योजना से प्रदेश में छिंदवाड़ा, बुरहानपुर और खंडवा जिले को फायदा होगा। परियोजना पूरी करने किसी भी गांव का विस्थापन नहीं होगा, इसलिए पुनर्वास कार्यक्रम की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पहले 66 टीएमसी का जलाशय बनाने का प्रस्ताव था लेकिन विस्थापन और वन क्षेत्रों और बाघ अभयारण्यों पर प्रभाव को लेकर भूजल पुनर्भरण मॉडल पर फोकस किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE