BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2025, 2:37 pm
KHABAR : भोपाल में महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- औकात में रहोगे तो जिंदा रहोगे, बाहर जाओगे तो जमीदोज कर दिए जाओगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आंतकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफतला के बाद भोपाल में सिंदूर उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने सिंदूर की होली खेलकर खुशियां मनाई। कहा कि- आतंकियों ने अपने हमले में महिलाओं का सिंदूर छीना था। भारत के सैनिकों ने सिंदूर का बदला ले लिया है। भारत के सैनिकों की वीरता के लिए हम सिंदूर खेला खेल रहे हैं। महिलाओं ने भारतीय सेना की रक्षा के लिए प्रार्थना की।


ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। कहा- यह बात पाकिस्तान को समझ लेनी चाहिए कि औकात में रहोगे तो जिंदा रहोगे, औकात से बाहर जाओगे तो जमीदोज कर दिए जाओगे। आतंकवाद पैदा करोगे तो जैसे तुमने हमारी जानें लीं हैं, वैसे हम आतंकवादियों की जान लेंगे। और ध्यान रखना हमारे सिखों पर या किसी पर भी भूलकर भी हमला मत कर देना, यह बहुत घातक होगा।


प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों का दिल जीता
हम ढूंढ-ढूंढ कर केवल आतंकवादियों को मार रहे हैं एक भी पाकिस्तानी नागरिक को हाथ नहीं लगाया है। और हां जो आतंकवादी है उसको कब्रिस्तान और जहन्नुम पहुंचाने का काम भारत की सेना करती थी और आगे भी करती रहेगी। हम दुनिया के नक्शे से आतंकवाद को खत्म कर देंगे और पाकिस्तान अगर अपने आप को आतंकवादी घोषित करेगा तो फिर इसके बारे में भी भारतीय सेना विचार करेगी। प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों का दिल जीता है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE