भोपाल। भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉकड्रिल की गई है। पीएम श्री एयर एंबुलेंस के जरिए एक्सरसाइज की गई। ऑपरेशन अभ्यास के तहत बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में बचाव के तरीकों पर मॉकड्रिल की गई।
पीएम श्री एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल में मॉकड्रिल की गई। एयर एंबुलेंस भोपाल विमानतल से उड़कर बरकतुल्लाह में बनाए गए हेलीपैड पर लैंड हुआ। मॉकड्रिल में एक योजनाबद्ध आपातकालीन स्थिति को दर्शाया गया। जिसमें एक डमी मरीज को गंभीर चिकित्सा स्थिति में दिखाया गया। फिर आपातकालीन चिकित्सा टीम ने मरीज की स्थिति का आकलन किया और एयर एंबुलेंस के जरिए मरीज को अस्पताल तक ले जाया गया।
आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में बुधवार (7 मई) को अलग-अलग इलाकों में भी दिनभर मॉकड्रिल की गई। इसका मकसद था अगर कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना होती है या फिर दुश्मन देश भारत पर हमला करता है तो तुरंत किस तरीके से निपटना इसकों लेकर अभ्यास किया गया। वहीं शाम को ब्लैकआउट भी किया गया। सायरन की आवाज तेजी से चारों ओर गूंजती हुई नजर आई। ब्लैकआउट के दौरान दोपहिया चार पहिया वाहन जहां थे वही थम गए और अपनी हेडलाइट को उन्होंने बंद कर लिया था।