छतरपुर। आज विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जिला चिकित्सालय छतरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छतरपुर के जाने-माने पत्रकार राजेन्द्र शर्मा और डॉ मुकेश प्रजापति ने सबसे पहले रक्त दान कर थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों की मदद की हम आपको बता दें कि इस दिन का उद्देश्य है कि लोगों को थैलेसीमिया नामक बीमारी के बारे में जागरूक करना इससे जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को सपोर्ट करना और इससे बचाव के उपायों को जन जन तक पहुंचाना इस अवसर पर डॉ जी एल अहिरवार ने कहा कि वर्ल्ड थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया साथ ही लोगों को इस बीमारी के प्रति जन जागरुक करना इसका मुख्य उद्देश्य है वहीं दूसरी ओर ब्लड बैंक प्रभारी आरती बजाज ने बताया कि इस वर्ष 2025 के लिए वर्ल्ड थैलेसीमिया डे की थीम है कि थैलेसीमिया के लिए एकजुट हो समुदायों को एक जुट करें रोगियों को प्राथमिकता दें उन्होंने बताया कि आज जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए विशेष रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकार राजेन्द्र शर्मा और डॉ मुकेश प्रजापति ने सबसे पहले रक्त दान कर थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।