अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 और 11 मई को अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जल गंगा संवर्धन अभियान, विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास, ग्राम चौपाल, और नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सिंधिया 10 मई को शाम 6ः45 बजे राजौरा महुआखेड़ा से यात्रा शुरू करेंगे। रात 8रू15 बजे हसारी पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात 9ः15 बजे हरकुंड चुंगी जाकर शोक संतृप्त परिवारों से मिलेंगे। रात को किला कोठी चंदेरी में विश्राम करेंगे।
11 मई को सुबह 10ः30 बजे चंदेरी बस स्टैंड के पास विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12ः15 बजे ग्राम कालीटोर में ग्राम चौपाल में शामिल होंगे। दोपहर 1ः45 बजे ईसागढ़ पहुंचकर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 3ः30 से 3ः45 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्वालियर के लिए रवाना हो जाएंगे।