BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2025, 5:35 pm
NEWS : रावतभाटा परमाणु बिजली घर में रेडिएशन इमरजेंसी को लेकर जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। देश में उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय महत्व के रावतभाटा परमाणु बिजली घर में रेडिएशन इमरजेंसी एवं सुरक्षा उपायों को लेकर जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने अधिकारियों की बैठक ली।

रावतभाटा मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित मार्क ड्रिल एवं ब्लैक आउट के पश्चात देर रात्रि को जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने परमाणु बिजली घर में स्थल निदेशक, सीआईएसएफ के कमांडेंट सहित आला अधिकारियों की बैठक ली एवं आपात स्थिति में किए जाने वाले विभिन्न उपायों की समीक्षा की।


जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर आम लोगों को आपातकाल में सूचना देने के लिए प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे एवं ऑडियो सिस्टम लगाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व की जगह है और वर्तमान में उपजी परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा सर्वाेपरि है। उन्होंने परमाणु रेडिएशन से आम लोगों को बचाने, सुरक्षा उपायों एवं इमरजेंसी के दौरान सुरक्षा उपकरणों आदि पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने न्यूक्लियर फ्यूल कांपलेक्स की आवासीय कॉलोनी में सुरक्षा उपायो सहित आम लोगों की सुरक्षा, चिकित्सा आदि की जानकारी ली।


बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने सुरक्षा के तमाम उपाय रखने, रेडिएशन यदि प्लांट से बाहर आता है तो उसे किस प्रकार निपटाना है आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में तैयारी रखना जरूरी है ताकि किसी अनहोनी की संभावना शून्य रहेगी। इस अवसर पर परमाणु संयंत्र के स्थल निदेशक शरत कुमार ने इमरजेंसी के दौरान किए जाने वाले विभिन्न उपायों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीआईएसएफ के कमांडेंट सहित अतिरिक्त जिला कलेक्टर रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा एवं आला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE