मनासा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम में शा उ मा वि आंतरी का सत्र 2024-25 का कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा विद्यालय में दर्ज 28 में से 22 छात्र प्रथम श्रेणी में व 6 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए कक्षा में प्रथम स्थान कन्हैयालाल-मांगीलाल द्वितीय स्थान बेबी कुंवर -सज्जन सिंह, तृतीय स्थान रविराज सिंह जुझार सिंह ने प्राप्त किया साथ ही कक्षा 12 वी का गणित संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत, कला संकाय का 94 प्रतिशत, जीव विज्ञान का 90 प्रतिशत रहा कक्षा 12 में प्रथम स्थान आंचल कुंवर-नागुसिंह (गणित संकाय), द्वितीय स्थान वंदना कुंवर-नरेन्द्र सिंह (गणित संकाय), तृतीय स्थान नर्मदा -सुनील (कला संकाय) ने प्राप्त किया। आज दि 08/05/2025 को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई कार्यक्रम का संचालन एम एस चंद्रावत द्वारा किया गया। संकुल प्राचार्य युवराज चंदेल एवं स्टाफ सदस्य बीआर राठौर एम एस चंद्रावत, नरेन्द्र कुमार भट्ट, किरण कुमार राइ कुंवर जमनालाल मोदी, रवीन्द्र आर्य एवं कार्यालय सहायक महेश कुमार व्यास द्वारा छात्र छात्राओ का सम्मान किया गया एवं सभी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।