BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2025, 6:09 pm
KHABAR : प्रियदर्शिनी कक्षा 10 वीं के छात्र मोहित मंडलोई ने जिले की प्रावीण्य सूची में हासिल किया द्वितीय स्थान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने किया सम्मानित, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरावां के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में  शानदार प्रदर्शन कर विशिष्ट पहचान कायम की है। मंगलवार 6 मई को माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा जारी सत्र 2024-25 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में मोहित मंडलोई ने कक्षा 10वीं में 97.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर खरगोन जिले की प्रावीण्य सूची में द्वितीय दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए खरगोन जिले की कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने उन्हें सम्मानित किया। यह न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता ने पूरे विद्यालय परिवार को गर्व से भर दिया है।


इसके साथ ही विद्यालय के कक्षा 10 वीं 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 27 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 वीं कुल 48 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कक्षा 12वीं का परिणाम भी उल्लेखनीय रहा। कुल 90 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। कक्षा 12वीं की रुचिका यादव ने 500 में से 443 ( 88.6 प्रतिशत ) अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 12वीं के 9 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कक्षा 12वीं के कुल 31 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन मिश्रा, उपप्राचार्य  संजेश कुमार वर्मा, एवं वरिष्ठ समन्वयक चेतन पटेल ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय विद्यालय की अनुशासित शैक्षणिक रणनीति, समय-समय पर लिए गए टेस्ट, और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों को दिया। 


पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने माता पिता एवं विद्यार्थियों को दी शुभकामनाए 
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री अरुण यादव ने मोहित मंडलोई सहित सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्पद है। बोर्ड परीक्षाओं में प्रियदर्शिनी हायर सेकेण्डरी बोरावां के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर संस्था का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाए एवं माता पिता बधाई के पात्र हैं। अरुण यादव ने कक्षा 10वीं का छात्र मोहित मंडलोई पिता कमल मंडलोई माता श्रीमती मीरा मंडलोई,  कक्षा 12वीं की छात्रा रुचिका यादव पिता राजेंद्र यादव, एवं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के पालक ईश्वर सिंह मंडलोई, लखन यादव , रामलाल यादव, अनिल पटेल, अशोक यादव, दीपक यादव, मधुराम यादव, मुकेश यादव, देवदास मुकाती, भवानी सिंह पटेल एवं उपस्थित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाए दी 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE