BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2025, 6:15 pm
REPORT : मालवा के मंदसौर जेल में बंद कैदियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, जेल अधीक्षक बोले - रिहा होने के बाद मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

मन्दसौर। शहर में केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योजना, प्रधानमंत्री आभा योजना और मध्य प्रदेश संबल योजना के तहत आम नागरिकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, आम नागरिकों के साथ अब मंदसौर की जिला जेल में बंद कैदियों को भी सरकार की सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। मंदसौर की जिला जेल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 7 और 8 मई को 2 दिवसीय शिविर का आयोजन किया। जिसमें जेल के भीतर बंद कैदियों के आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आभा योजना कार्ड और मध्य प्रदेश संबल योजना कार्ड बनाए जा रहे हैं। बता दें कि मंदसौर की जिला जेल में 645 पुरुष कैदी कैद, 20 महिलाएं सहित कुल 685 कैदी जेल की सलाखों में है। जिनमें से 450 कैदियों के कार्ड बनाए जाने है, जब यह बंदी जेल से बाहर आएंगे तब सरकार की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। जेल अधीक्षक प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि कैदियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश शासन की तरफ से मिले हैं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से जेल में बंद तमाम कैदियों के आयुष्मान कार्ड के साथ प्रधानमंत्री श्रम योजना, प्रधानमंत्री आभा योजना और मध्यप्रदेश संबल योजना के कार्ड बनाए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE