BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2025, 6:21 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने ली राजस्‍व अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- सभी राजस्‍व अधिकारी शासकीय देव स्‍थानों की जमीन का सर्वे कर सूची प्रस्‍तुत करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवाद से संबंधित सभी प्रकरणों का मौके पर निराकरण कर, रास्‍ते खुलवाएं। रास्‍तों पर अतिक्रमण के प्रकरणों का निराकरण कर मौके पर रास्‍ता उपलब्‍ध करवाएं। यह कार्य 31 मई 2025 के पहले कर लिया जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टारेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों को राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेडे़, राजेश शाह, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वे, किरण आंजना, रश्मि श्रीवास्‍तव , सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे सभी शासकीय, देव स्‍थानों की जमीनों को संरक्षित करने के लिए देव स्‍थानों की जमीनों का सर्वे करवाकर, रिर्पाेट प्रस्‍तुत करें। जिसमें देव स्‍थान का नाम, गांव, देव स्‍थान के नाम किस गांव में कितनी जमीन है, उन पर यदि अतिक्रमण है, तो उसकी जानकारी एवं पुजारी नियुक्‍त है अथवा नहीं। इसकी जानकारी निर्धारित प्रारूप में कलेक्‍टर कार्यालय को उपलब्‍ध करवाएं। कलेक्‍टर ने राजस्‍व अधिकारियों को उनके क्षेत्र में दर्ज वक्‍फ संपत्तियों का मौका सत्‍यापन कर, निर्धारित प्रारूप में रिर्पाेट प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्‍टर ने शासकीय जमीनों के संरक्षण को सर्वाेच्‍च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा, कि सभी राजस्‍व अधिकारी शामिलात खाते दर्ज शासकीय जमीनों के नक्‍क्षा तरमीम का कार्य सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। उन्‍होने सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं विवादित नामांतरण बंटवाराके प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने खसरा ई-केवायसी कार्य की प्रगति की तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि प्रत्‍येक पटवारी को प्रतिमाह 200-200 शेष ई-केवायसी करने का लक्ष्‍य प्रदान कर प्रति सप्‍ताह एसडीएम एवं तहसीलदार ईकेवायसी कार्य की प्रगति की समीक्षा करें और लक्ष्‍य के अनुरूप ईकेवायसी कार्य करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्‍टर ने आरसीएसएम में दर्ज राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए आदेशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्‍होने सभी राजस्‍व अधिकारियों को राजस्‍व विभाग की सीएम हेल्‍पलाईन शिकायतों का तत्‍परतापूर्वक निराकरण करवाने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE