बड़वानी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि मिथुन यादव द्वारा सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया उन्होंने कांग्रेस को आतंकी संगठन और हिंदू विरोधी बताया है उनकी इस पोस्ट के विरोध में कांग्रेस ने कोतवाली थाने में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी के नेतृत्व में विधायक राजन मंडलोई सहित कई कांग्रेसी नेता थाने पहुचे टीआई दिनेशसिंह कुशवाह को सौंपे गए आवेदन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि देश वर्तमान में नाजुक स्थिति से गुजर रहा है पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ सभी राजनीतिक दल एकजुट हैं उन्होंने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी सरकार का समर्थन किया है देश के सभी धर्म के लोग सरकार के साथ हैं लेकिन कुछ लोग देश की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। वे सोशल मीडिया पर कांग्रेस को आतंकवादीऔर हिंदू विरोधी बताकर अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।