नीमच। जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय नीमच में नवागत जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने नीमच में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे रतलाम से नीमच पदस्थ हुई है। नीमच में पदस्थ रहे कार्यक्रम अधिकारी टीसी मेहरा का स्थानांतरण शासन द्वारा उज्जैन कर दिया गया है।