मंदसौर। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी की संचालनालय, खेल और युवा कल्याण म.प्र. 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च, 2025 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाडियों से वर्ष 2024 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी को राशि रु. 10,000/- रजत पदक विजेता खिलाडी को राशि रू. 8.000/- एवं कांस्य पदक विजेता खिलाडी को राशि रु. 6.000/-खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है। वर्ष 2025 की खेलवृत्ति हेतु आवेदन आगामी 31 मई तक स्वीकार किए जा सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु आवेदन कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी से प्राप्त कर सकते है। 31 मई के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा। खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली की जानकारी विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर पर उपलब्ध है।