मंदसौर। म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत की आज 7 मई को वित्तीय वर्ष 2024-25 लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति एवं 2025-26 लक्ष्य निर्धारण हेतु समस्त जिला एवं विकासखण्ड स्तर के मिशनकर्मियों की समीक्षा बैठक आहुत की गई। मो. नदीम युवा सलाहकार जिला मंदसौर, सदीप ओहरिया सहा. विकासखण्ड प्रबंधक विकासखण्ड मंदसौर, मायाराम सोलंकी सहा. विकासखण्ड प्रबंधक मल्हारगढ़, ज्ञानप्रकार बारिया सहा. विकासखण्ड प्रबंधक विकासखण्ड गरोठ द्वारा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कार्य दिवस पर अनुपस्थित रहे। कार्य दिवस पर बिना पूर्व सूचना अनुमति के अनुपस्थित होने के कारण इनके माह मई 2025 के वेतन से 01 दिवस का वेतन कटोत्रा किया जाता है।