BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2025, 10:13 am
KHABAR : बेंगलुरु के बाद सीहोर में बनेंगे वंदे भारत, रक्षा मंत्रालय की कंपनी एमपी में पहली बार लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, मेट्रो के कोच और सेना के ट्रक का भी होगा निर्माण, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर में अब जल्द ही वंदे भारत बनाए जाएंगे। साथ ही सेना के मेट्रो ट्रेन के कोच, ट्रक और सैन्य उपकरण भी बनाए जाएंगे। दरअसल, रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) एमपी में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है। 

2500 करोड़ का हुआ निवेश 
एमपीआरडीसी (MPRDC) ने यूनिट के लिए 200 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। इसके लिए कंपनी ने 2500 करोड़ रुपए का निवेश किया है। सीहोर में पहली बार इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लगने से प्रदेश की एक अलग पहचान तो बनेगी ही। साथ ही रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। 


पहली बार बेंगलुरु के बाहर यूनिट लगाएगा BEML
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मई को बीईएमएल के बेंगलुरु प्लांट का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आईटी सेक्टर के निवेशकों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि BEML की एकमात्र यूनिट बेंगलुरु में है जहां आज तक ट्रेनों के कोच, सेना के वाहन, सैन्य उपकरण समेत अन्य सामान बनाए जाते हैं। वहीं अब कंपनी ने पहली बार शहर से बाहर दूसरी यूनिट के लिए मध्य प्रदेश का चुनाव किया है। 

अर्थमूविंग उपकरण बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है, जो भारी उपकरण और रक्षा उपकरण बनाता है। यह एशिया में अर्थमूविंग उपकरण बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। यह रक्षा, रेल, खनन और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। BEML की स्थापना मई 1964 में हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE