मनासा। इन दिनों जिले सहित मनासा और ग्रामीण अंचल में लगातार बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। बे मौसम बारिश से कई लोगों को शादियों और होने वाले मांगलिक आयोजन को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुरुवार देर शाम 5 बजे करीब मनासा सहित ग्रामीण अंचल में तेज आंधी तूफान के साथ धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हुई। तेज आंधी के कारण ग्राम पड़दा में बीच बाजार में बड़ा पीपल का पेड़ गिर गया। अचानक पीपल का पेड़ गिरने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ चद्दर शेड टूट जाने से थोड़ा बहुत नुकसान जरूर हुआ। वहीं मुख्य रास्ता बंद होने से आवागमन बाधित हुआ।