BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2025, 11:30 am
KHABAR : खुशियों की दास्ता- ग्राम गंगाखेडी में अब हर घर को मिल रहा है नल से जल, खुशी से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले की ग्राम पंचायत सनावदा के ग्राम गंगाखेडी में जल जीवन मिशन की योजना के पूर्व पानी को लेकर गांव की महिलाओं को काफी जद्दोजहद करना पड़ती थी इसमें काफी समय व्यर्थ हो जाता था महिलाओं को पानी लाने के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। सर पर जल रखकर लाने की वजह से सिर दर्द व चक्कर आने की समस्या आम थी।जल जीवन मिशन अंतर्गत पीएचई विभाग रतलाम द्वारा 29 लाख रूपए की नल जल योजना का क्रियान्वयन गंगाखेडी में किया गया। योजना में 30 हजार लीटर का संपवेल बनाया गया पूरे ग्राम में 2.5 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन बिछाकर एवं स्टैंड पोस्ट बनाकर शत प्रतिशत घरों को व स्कूल, आंगनबाड़ी, गांव के धार्मिक स्थान को भी नल कनेक्शन के माध्यम से जोड़ा गया।

474 की जनसंख्या वाले ग्राम में 108 नल कनेक्शन किए गए है। नल जल योजना से पूर्व गांव में पानी लाने के लिए ग्राम वासियों को काफी संघर्ष व समय व्यर्थ करना पड़ता था किंतु अब ग्राम में पानी को लेकर बहुत आराम हो गया है। जल जीवन मिशन की नल जल योजना बनने से ग्राम गंगाखेड़ी के लोगों की आर्थिक समृद्धि एवं स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।गांव की कमला बाई ने बताया की विगत एक वर्ष से जब से नल जल योजना बनी है हमें बहुत आराम हो गया है प्रतिदिन सुबह 8रू00 बजे घर पर नल से पानी आ जाता है। पीएचई विभाग के जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि योजना को नियमित रूप से चलाने का कार्य ग्राम के नल चालक श्याम भाबर पूर्ण जवाबदारी के साथ करते हैं। विभाग समय समय पर ग्राम मे योजना संचालन संधारण हेतु जलकर राशि समय पर जमा करने एवं अन्य जागरूक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। जल जीवन मिशन की नल जल योजना से ग्राम में खुशी का माहौल है एवं सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE