भोपाल। भारत और पाकिस्तान की जंग के बीच मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है, जो छुट्टी पर हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है। वहीं जो पुलिस अधिकारी, कर्मचारी छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें मना किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना ने शुक्रवार को सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेंज आईजी, एडीजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग की है।