BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2025, 1:36 pm
BIG REPORT : भारत-पाक जंग के बीच एमपी में सिक्योरिटी अलर्ट, पुलिस अफसरों-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, डीजीपी ने एसपी-आईजी की मीटिंग बुलाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारत और पाकिस्तान की जंग के बीच मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है, जो छुट्‌टी पर हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है। वहीं जो पुलिस अधिकारी, कर्मचारी छुट्‌टी पर जाने के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें मना किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना ने शुक्रवार को सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेंज आईजी, एडीजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग की है।


डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के पुलिस अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों के साथ पुलिस अफसरों को अफवाहों से बचाव के लिए फोकस कर काम करने को कहा है। बताया जाता है कि इस बैठक में सघन चेकिंग, हर वक्त अलर्ट मोड पर रहने और छोटी से छोटी सूचना पर एक्शन लेने के निर्देश अफसरों को दिए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने को कहा जा रहा है।


सायरन का सिस्टम बनाने के निर्देश
सभी जिलों में सायरन बजाने का सिस्टम ठीक रखने और पुलिस और प्रशासन के अफसरों के बीच समन्वय बनाकर काम करने पर भी फोकस करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।


डॉक्टर्स की छुट्टियों पर भी लगेगी रोक, खाद्य, तेल की उपलब्धता रखने के निर्देश
इसके पहले शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाईलेवल मीटिंग की है। इस मीटिंग में तनाव के हालातों के बीच सभी तरह की सेवाओं को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। खाद्य पदार्थों, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक सेवाओं को पूरी तरह बहाल रखने के निर्देश भी अफसरों को दिए हैं। बताया जाता है कि पुलिस की तरह डॉक्टर्स की छुट्टियां भी निरस्त की जा सकती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE