इंदौर। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को इंदौर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। मंत्री सारंग सेंट नॉर्बर्ट स्कूल राऊ रोड में आयोजित पांचवीं पिट्टू प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्राचीन व पारंपरिक स्वदेशी खेल श्पिट्टूश् की 5वीं सीनियर नेशनल पिट्टू चौंपियनशिप (महिला व पुरुष) एवं दूसरी सब जूनियर नेशनल पिट्टू चौंपियनशिप का आयोजन किया है जिसका आज समापन होना है। उक्त चौंपियनशिप में 22 राज्यों के लगभग 700 खिलाड़ी व अधिकारी भाग ले रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री एवं पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने बताया था कि- प्राचीन एवं पारंपरिक स्वदेशी खेल श्पिट्टूश् भारतीय संस्कृति की धरोहर है, जो हजारों वर्षों से खेला जाता रहा है। यह वही खेल है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ आनंदपूर्वक खेला करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्मन की बातश् में विशेष रूप से पिट्टू का उल्लेख किया और इस खेल को पुनः लोकप्रिय बनाने की महती आवश्यकता पर बल दिया।
प्रधानमंत्री की मंशानुरूप पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन कर पिछले चार वर्षों में ष्पिट्टूश् खेल की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर (बालक व बालिका) आयु वर्ग की छह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन इंदौर, भोपाल, बड़ोदरा एवं सूरत में किया जा चुका है। फेडरेशन के प्रयास और सरकार के सहयोग से राजस्थान सरकार ने राजस्थान खेल नीति-2024 और मप्र शासन के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में पिट्टू को शामिल किया है। यह न केवल इस खेल के पुनरुत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि देशभर में इसे एक नई पहचान देने का प्रयास भी है।