BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2025, 2:29 pm
KHABAR : उज्जैन में आरएसएस ने पाकिस्तान के पीएम का जलाया पुतला, पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में स्मारक बनाने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार उज्जैन पहुंचे। बैठक में उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में एक स्मारक बनाने की बात कही है। बैठक के बाद भारत माता मंदिर के बाहर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया।


इंद्रेश कुमार ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद वहां देशभक्ति का स्मारक बनना चाहिए, जो आतंकवादियों के अमानवीय चरित्र के विरुद्ध देश प्रेम का प्रतीक बनकर खड़ा हो। साथ ही कहा कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है, क्योंकि वह पांच हिस्सों में बगावत के रास्ते पर है।


मुस्लिम समुदाय पाकिस्तान के विरुद्ध खुलकर सामने आया
इंद्रेश कुमार ने आगे कहा कि पहलगाम की घटना के बाद देश में एक नई क्रांति जन्मी है। मुस्लिम समुदाय, जिसे पहले आतंकवाद से जुड़ा हुआ माना जाता था, उसने अब आतंक के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की है। जो पहले पाकिस्तान के खिलाफ बोलने से बचता था, वह अब खुलकर बोल रहा है।


विपक्ष में बदलाव, समाज में भी परिवर्तन
उन्होंने ये भी कहा कि पहले मुस्लिम समुदाय विपक्ष के प्रभाव में आकर सरकार और सेना पर सवाल उठाता था, लेकिन आज वही समुदाय सरकार और सेना के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। विपक्ष में भी बदलाव आया है और समाज में भी परिवर्तन हुआ है।


उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास भारत माता मंदिर के सभागार में आयोजित बैठक में संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, सिंधु दर्शन समिति उज्जैन के प्रमुख प्रकाश चित्तौड़ा, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गुलरेज शेख समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE