सरवानियां महाराज। समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 10 मई 2025 शनिवार को 33/11 के.व्ही. लाइन के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कार्य प्रातः 07.00 बजे से 11.00 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि में सरवानिया महाराज ग्रीड से जुड़े सभी 11 के.व्ही. घरेलू एवं सिंचाई फीडर बंद रहेंगे, जिससे निम्नलिखित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र-
सरवानिया महाराज, बरखेड़ा मीणा, मुकंदपुरा, कलेपुर, गोठड़ा, बोलखेड़ा, आंकली, मोड़ी, खेड़ा मोड़ी, उपरेड़ा, आमलीभाट, आमलीचक, गादोला, सम्पतपुरा, बरखेड़ा चौहान, जगेपुर मीणा, ढाबी, ढाबा एवं देपालपुरा। इन क्षेत्रों के घरेलू व सिंचाई ट्रांसफार्मर की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रहेगी।
महत्वपूर्ण सूचना-
यह कार्य आवश्यकतानुसार समय से पहले पूरा किया जा सकता है अथवा मौसम/तकनीकी कारणों से समय बढ़ाया या निरस्त भी किया जा सकता है। कृपया असुविधा से बचने हेतु अग्रिम तैयारी करें।