खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के एक छोटे से गांव डोंगरगांव की मध्यमवर्गीय परिवार की बालिका कु. सिद्धि पिता लखन यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा 2025 में कक्षा 10वीं में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव एवं अपने विद्यालय प्रज्ञान स्कॉलर्स एकेडमी कसरावद का नाम रोशन किया है।
सबरीना फातिमा की भी उपलब्धि
प्रज्ञान विद्यालय की ही एक और छात्रा सबरीना फातिमा हुसैन पिता अब्दुल वाहब खान ने भी 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था और माता-पिता को गौरवान्वित किया है। दोनों छात्राओं ने बिना किसी कोचिंग के अपनी सम्पूर्ण पढ़ाई प्रज्ञान स्कूल में ही की है।
आभार व्यक्त किया
दोनों छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया है। सिद्धि और सबरीना की इस उपलब्धि से उनके गांव और विद्यालय में खुशी की लहर है।