नीमच। जिला आयुष अधिकारी नीमच डॉ. आशीष बोरना ने बताया कि एक जिला एक औषधि उत्पाद ‘’अश्वगंधा’’ के प्रचार प्रसार, अभिसरण की विभागीय योजना एवं औषधि पौधों की कृषि संग्रहण, भंडारण, प्राथमिक संस्करण विपणन आदि विषयों पर आधारित एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को जनपद पंचायत नीमच, ग्राम पंचायत पड़दा (मनासा ब्लॉक) एवं ग्राम पंचायत धामनिया (ब्लॉक जावद) में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में स्व सहायता समूह की महिलाए उपस्थित थी।
प्रशिक्षण मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यानिकी विभाग नीमच एवं आयुष विभाग नीमच के संयुक्त समन्वय से संपन्न हुआ। जिसमें उद्यानिकी विभाग ब्लॉक नीमच से मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार प्रजापत, सुनील पाटीदार, नीतू जाट, जितेन्द्र खमोरिया, सुरेश बुंदेला, भावना माली, संगीता ईरवाल, कमलेश चौहान मास्टर ट्रेनर के साथ, आयुष विभाग नीमच से डॉ. नरसिंह चौहान, डॉ. पंकज कुमार पाटीदार, डॉ. बादर सिंह वास्केल, डॉ.विवेक शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश पाटीदार, विनीत सोनी एवं मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से राजेंद्र कुमार चौहान, कमल भूरिया ने उक्त प्रशिक्षण प्रदान किया।