BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2025, 4:38 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- कपिल धारा कूप निर्माण से अब दो से तीन फसलों की पैदावार करने लगा है किसान देवीलाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। म.न.रे.गा.योजना के तहत ग्राम केलुखेड़ा के किसान देवीलाल के खेत पर 2 लाख 61 हजार 102 रूपये की लागत से कपिलधारा कूप का निर्माण हो जाने से उसे सिंचाई की सुविधा मिलने लगी है, इससे वह दो से तीन फसलों की पैदावार कर, खेती को लाभ का धंधा बनाने में सफल रहा है। उसकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है।

जनपद पंचायत जावद के गांव केलुखेड़ा निवासी किसान देवीलाल-जगन्‍नाथ के खेत पर पूर्व में कोई भी सिंचाई का साधन नहीं होने से फसल की पैदावार अच्‍छी नहीं हो पाती थी, म.न.रे.गा.योजना के तहत कपिलधारा कूप निर्माण के लिए वर्ष 2020 में किसान देवीलाल को 2 लाख 61 हजार 102 रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई। जिससे किसान ने अपने खेत पर दिसम्‍बर 2020 में कूप निर्माण का कार्य प्रारंभ कर, अगस्‍त 2021 में कूप निर्माण का कार्य पूरा किया। इससे किसान को सिंचाई की सुविधा तो, मिली ही साथ ही कूप निर्माण के कार्य में 600 मानव दिवस का रोजगार भी मिला। अब देवीलाल अपने खेतों में दो से तीन फसलें ले रहा है, इससे उसकी आमदनी बढ़ी है और आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE