BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2025, 5:00 pm
KHABAR : भारत की जीत के लिए भोपाल में विशेष दुआ, जुमा नमाज के बाद हाथों में तिरंगा लेकर निकले, पाकिस्तानियों से लड़ने के लिए बॉर्डर पर भेजने की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आज पहला जुमा है। भारत की जीत के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विशेष दुआ की गई। मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के बाद हाथों में तिरंगा लेकर मस्जिद से बाहर निकले। उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए समर्थन देने की बात कही है। वहीं पाकिस्तानियों से लड़ने के लिए मुल्क के मुसलमान को बॉर्डर पर भेजने की मांग की है।


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद निर्दाेष लोगों की मौत का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान भी सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच आज पहला जुमा पड़ा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तमाम मुस्लिम संगठनों ने विशेष दुआ की।


मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के बाद हाथों में तिरंगा लेकर मस्जिद से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमारा पूरा समर्थन है। पाकिस्तानियों से लड़ने के लिए मुल्क के मुसलमानों को बॉर्डर पर भेजने की भी मांग की है। आपको बता दें कि ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने गुरुवार को एक पत्र जारी किया था। जिसमें जुमे की नमाज में भारत की खुशहाली और जीत के लिए, साथ ही पाकिस्तान की हार और उसे नेस्तनाबूद करने की दुआ करने की बात कही गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE