कुकड़ेश्वर। शिक्षा के क्षेत्र में लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा संचालित नगर की अग्रणी संस्था ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में विगत दिवस मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त), मनासा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के मुख्य आतिथ्य में, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, मंडल अध्यक्ष मदन रावत, विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र मालवीय, विधायक प्रतिनिधि कैलाश मालवीय घाटी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ब्लॉक समन्वयक, महेंद्र पाल सिंह भाटी,नवांकुर संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी ,नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष तेजकरण सोनी ,संस्था प्रमुख मंजू सोनी की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शिशु वाटिका हाल का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मोहन नागर ने बताया कि वर्तमान में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षा की परम आवश्यकता है आपके द्वारा डिजिटल शिशु वाटिका रूम तैयार किया गया है जो सराहनीय है मुझे ज्ञात हुआ है कि आपकी संस्था विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी आपकी संस्था भाग लेती हैं संस्था द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का भी आपने अवलोकन किया।
इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने शिशु वाटिका हाल प्रारंभ करने की बधाई शुभकामनाएं दी साथ ही आपने कहा कि डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आवश्यकता है जिसकी पूर्ति आपने शिशु वाटिका बनाकर की है जो सराहनीय है निश्चित रूप से कुकड़ेश्वर क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चों को इसका लाभ मिलेगा अतिथियों द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए खिलौने आर्टिफिशियल सामग्री की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक उज्जवल पटवा ,लोकेश तुगनावत, लोकेश मोदी, सत्यनारायण पीपलीवाल, लक्ष्मीनारायण रावत, जिनेंद्र मारू जगदीश जगोलिया, भरत पटवा शांतिलाल वर्मा ,मदन मौर्य ,रामचंद्र गंगवाल ,देवीलाल साहेब उपस्थित थे सभी का आभार संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी द्वारा माना गया।