मंदसौर। डाकघर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा कलेक्टर के सहयोग से 8 मई 2025 को विक्षिप्त / विकलांग जन हेतु “कौशल्या धाम” निराश्रित विक्षिप्त महिला आश्रम गृह एवं पुनर्वास केंद्र, 500 क्वार्टर, रेवास देवड़ा रोड, मंदसौर मे विशेष आधार कैंप का आयोजन किया गया जिसमे समस्त विक्षिप्त/विकलांग जनों के नवीन आधार बनाए गए। इस विशेष आधार कैंप में देवकुंवर सोलंकी डिप्टी कलेक्टर मंदसौर एवं अनामिका जैन संचालक निराश्रित विक्षिप्त महिला आश्रम गृह एवं पुनर्वास केंद्र उपस्थित रहे।