खरगोन। भारतीय सेना ने जिस प्रकार पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया जिसके शौर्य और पराक्रम को आज पूरा देश नमन कर रहा है इसी कड़ी में खरगोन जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भी श्री कृष्ण टॉकीज तिराहे पर सेना में समर्थन में प्रदर्शन करके जमकर आतिशबाजी की।
बता दे भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर घुसकर आक्रमण किया उसके समर्थन में आतिशबाजी की गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने सेना से गुजारिश की है कि पीओके को भारत में मिलाकर तिरंगा फहराया जाए।