सरवानियां महाराज। हमेशा की तरह इस बार भी शासकीय हाई स्कूल बराड़ा में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। संस्था प्रधान गोपाल कृष्ण श्रीमाल ने बताया कि कक्षा दसवीं में कुल 43 विद्यार्थियों में से प्रथम श्रेणी में 34 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 09 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम दस स्थान प्राप्त किये। विद्यालय की गौरव छात्रा अनुराधा- दिलीप सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से रितु- नारायण एवं सलोनी- सुनील कुमार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर दिशा- समरथ धनगर ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर नागदा ने प्रथम तीन स्थान वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।