छतररपुर। अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधिक गतिविधियों में निगरानी हेतु पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा चक्षु अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य जिले के सार्वजनिक स्थानों पर जन सहयोग से लगाएं जा रहें कैमरों के माध्यम से निगरानी तंत्र को सशक्त और मजबूत बनाना है इसी तारतम्य में आज छत्रसाल व्यापारी महासंघ और शहर के समाजसेवियों द्वारा 28 सीसीटीवी कैमरे पुलिस अधीक्षक अगम जैन को भेंट किए गए, एसपी अगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्रसाल व्यापारी महासंघ, किराना व्यापारी महासंघ, सहित समाजसेवियों ने आज 28 कैमरे भेंट किए हैं जो कि अपराध और अपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने में मददगार साबित होंगे वहीं दूसरी ओर छत्रसाल व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष लाल चंद लालवानी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चक्षु अभियान अंतर्गत हम सभी व्यापारी बंधुओं और समाजसेवियों ने छतरपुर पुलिस का सहयोग करते हुए लगभग 28 कैमरे भेंट किए हैं जिससे शहर में बढ़ रहे अपराध और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में हम सभी सदैव छतरपुर पुलिस के साथ है इस अवसर पर व्यापारी नेता लालचंद लालवानी, वरिष्ठ पत्रकार हरि प्रकाश अग्रवाल, समाजसेवी दीपक द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।